फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
हल्द्वानी में वन विभाग की एसओजी ने टीम प्रभारी कैलाश तिवारी के नेतृत्व में लामाचौड़ खास भाखड़ा प?
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन्य जीव अपराध ब्यूरो दिल्ली और तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी ने तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर बागेश्वर से खाल लाकर उसे दिल्ली भेजने की फिराक में थे। खाल का डेढ़ लाख रुपये में सौदा हुआ था।
विज्ञापन

वन्य जीव अपराध ब्यूरो दिल्ली को नैनीताल क्षेत्र में तेंदुए की खाल की तस्करी की सूचना मिली। इस पर टीम ने एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी के साथ सोमवार देर रात लामाचौड़ खास स्थित भाखड़ा पुल के पास से तीन युवकों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया। कैलाश तिवारी ने बताया कि मोहन राम, रमेश लाल निवासी मालधन चौड़ रामनगर और राकेश कुमार निवासी रामजीवनपुर बाजपुर ऊधमसिंह नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। बताया कि बागेश्वर जिले के कपकोट के गांव झटख्याली से तस्करों को खाल उपलब्ध हुई थी। खाल का सौदा डेढ़ लाख रुपये में दिल्ली की एक पार्टी के साथ हुआ था।
बागेश्वर में डेढ़ साल से थी पड़ी थी खाल
एसओजी की पूछताछ में तस्करों ने इस बात का खुलासा किया कि खाल डेढ़ साल पहले से बागेश्वर, कपकोट के झटख्याली गांव में टैक्सी चालक केदार राम के पास थी। कुछ दिन पहले ही केदार राम ने खाल को मोहनराम के घर पहुंचाया था। मोहनराम ने राकेश की मदद से दिल्ली के एक ब्रोकर बबलू के साथ डेढ़ लाख रुपये में खाल का सौदा किया था। अब एसओजी केदारराम और बबलू की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

तीन खाल और देने की हुई थी डील
तस्करों की दिल्ली के ब्रोकर बबलू को तीन और खाल और देने की डील हुई थी। इसका खुलासा तस्करों की कॉल डिटेल में हुआ। बरामद खाल को सुपुर्द करने के बाद नई खालों की तस्करी की जानी थी लेकिन उससे पहले ही तस्कर एसओजी की गिरफ्त में आ गए। दस दिन पूर्व भी एसओजी ने प्रतिबंधित पेंगोलिन की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें