फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोनिवि गेस्ट हाउस में रजिस्टर में दर्ज किए बगैर तीन कमरे आवंटित किए

Fri, 25 Apr 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसडीएम राहुल शाह ने बृहस्पतिवार को ठंडी सड़क स्थित लोनिवि के गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गेस्ट हाउस के तीन कमरे रजिस्टर में इंट्री किए बगैर अवैध रूप से आवंटित होने का मामला उजागर हुआ। एसडीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को चौकीदार को वहां से हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों सांसद अजय भट्ट ने इस गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया था। तब उन्हें वहां कमरे में शराब की बोतल, सिगरेट के खोखे समेत गंदगी मिली थी। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम शाह ने निरीक्षण के दौरान गेस्ट हाउस की विजिटर बुक देखी तो पता चला कि बगैर रजिस्टर में दर्ज किए तीन कमरे अवैध रूप से किसी को दिए गए हैं।
पूछने पर वहां मौजूद चौकीदार कोई जवाब नहीं दे पाया। मौके पर शुल्क पंजिका भी नहीं मिली। कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से पूछे बगैर गेस्ट हाउस में किसी को कोई कमरा आवंटित न किया जाए जिसे कमरा आवंटित हो उसका नाम पता मोबाइल नंबर आदि रजिस्टर में अंकित हो और उससे नियमानुसार शुल्क लिया जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें