फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फिल्म पायर के लिए आमा- बुबू सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए नामित

Fri, 25 Apr 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। 20 जून से न्यूयार्क में आयोजित होने वाले 25 वें न्यूयार्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड समारोह में फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी की निर्देशित फिल्म 'पायर' में अभिनय के लिए उत्तराखंड के पदम सिंह कापड़ी (80) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और किसान हीरा देवी (70) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया है। न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल का 25 वां संस्करण 23 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

'पायर' फिल्म के लिए विनोद कापड़ी ने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक पदम सिंह और किसान हीरा देवी को लिया था। दोनों ने इससे पहले कभी अभिनय नहीं किया। वे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तहसील के हैं। पदम सिंह इन दिनों कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। पिछले साल जयदीप अहलावत और सान्या मल्होत्रा ने 'थ्री ऑफ अस' के लिए यह पुरस्कार जीता था।

उत्तराखंड में बनी इस फिल्म को अमर प्रेम की उदासी भरी गाथा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसका विश्व प्रीमियर 28 वें तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। यहां इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म दर्शक पुरस्कार जीता। फिल्म ने 16 वें बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विशेष जूरी पुरस्कार और हाल ही में 24 वें इमेजिन इंडिया अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित छह नामांकन प्राप्त किए हैं। फिल्म को दुनिया भर में सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें