फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होली से पहले तीन की मौत, मातम में बदली खुशियां

Sun, 16 Mar 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली से पहले महिला ने फांसी लगा दी तो एक युवक ने जहर खा लिया। एक अन्य युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे तीन घरों में त्योहार पर मातम पसर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

राजीवनगर बंगाली काॅलोनी लालकुआं निवासी मालती देवी (48) पत्नी बाबू राम का शव शुक्रवार रात फंदे पर लटका मिला। परिजन महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। महिला मूलरूप से बाजुठिया मुक्तेश्वर, रामगढ़ की रहने वाली थी। वहीं, रामपुर रोड मानपुर पश्चिम निवासी 33 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र रूप सिंह नेगी ने शुक्रवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एसटीएच ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन चाय की दुकान चलाते थे। चंदन अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए। उधर, गौलापार निवासी त्रिलोक सिंह बर्गली (21) वर्षीय पुत्र मदन सिंह की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। त्रिलोक को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान मदन की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें