फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी में खेलते-खेलते लापता हो गए तीन दोस्त, पांच दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; जानें मामला

Thu, 18 Apr 2024 12:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Uttarakhand News: हल्द्वानी में घर के पास खेल रहे तीन दोस्त लापता हो गए। परिजनों के गुमशुदगी लिखाने के पांच दिन बाद भी तीनों का पता नहीं चला है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर ढूंढ-खोज नहीं करने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
हल्द्वानी में खेलते-खेलते लापता हो गए तीन दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में घर के पास खेल रहे तीन दोस्त लापता हो गए। परिजनों के गुमशुदगी लिखाने के पांच दिन बाद भी तीनों का पता नहीं चला है। उधर परिजनों ने पुलिस पर ढूंढ-खोज नहीं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दीपेश (13) पुत्र सेवक राम, रोहित (12) पुत्र विनय और शेखर (12) पुत्र धर्मेंद्र वार्ड 14 जवाहरनगर बनभूलपुरा के रहने वाले हैं। दिपेश आठवीं और रोहित, शेखर कक्षा सात में पढ़ते हैं और अच्छे दोस्त हैं। रोहित की बुआ ने बताया तीनों रविवार दोपहर मोहल्ले में खेल रहे थे। दोपहर में तीनों अचानक लापता हो गए। देर शाम तक नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई की बात तो कही। साथ ही यह भी कहा कि दो दिन पुलिस चुनाव ड्यूटी में व्यस्त है।

ये पढ़ें- सीएम धामी ने झोंकी ताकत: बोले- ऐतिहासिक मतदान कर जीत दिलानी है...मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना है
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में तीनों दोस्त एक साथ सीसीटीवी में देखे गए। फुटेज में रोहित के कंधे पर एक बैग टंगा नजर आया। वह घर से तीन सौ रुपये भी ले गया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि तीनों की तलाश की जा रही है। अंतिम बार वह सीसीटीवी में रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई दिए हैं। कहा कि जल्द ही तीनों को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें