गौला नदी को चैनलाइज करने उतरीं तीन मशीनें
- फोटो : अमर उजाला
गौला पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड को दुरुस्त करने के प्रयास रविवार से शुरू कर दिए गए हैं। गौला नदी को चैनलाइज करने के लिए तीन पोकलेन उतारी गईं लेकिन बहाव तेज होने की वजह से कार्य नहीं हो सका।
दरअसल, गौला पुल की एप्रोच रोड शनिवार को नदी के तेज बहाव में बह गई। इससे पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। पुल बंद होने से गौलपार की करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित है। एनएचएआई ने पुल की एप्रोच रोड की मरम्मत के लिए रविवार दोपहर तीन मशीनें नदी में उतारीं।