फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन-तेंदुए के हमलों में महिलाओं समेत तीन घायल

विज्ञापन
रामनगर अस्पताल में बाघिन के हमले में घायल सरिता। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बिजरानी के आरक्षित वन क्षेत्र और पीरूमदारा में बाघिन-तेंदुओं के हमलों में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। एक महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दूसरी का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम आमडंडा खत्ता निवासी राधा देवी पत्नी कुबेर सिंह नेगी और सरिता देवी पत्नी जीवन नेगी जानवरों के लिए घास लेने बिजरानी के आरक्षित वन क्षेत्र में गई थीं। इस दौरान घात लगाए बैठी बाघिन ने राधा देवी पर पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान सरिता देवी और घास काट रहीं छह अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। सरिता साथी राधा देवी को बचाने के लिए दरांती लिए बाघिन से भिड़ गई।
इस पर बाघिन राधा को छोड़कर जंगल को चली गई। बाघिन से संघर्ष के दौरान सरिता देवी हाथ में दरांती लगने से घायल हो गई। हमले में घायल दोनों महिलाओं को सरकारी अस्पताल लाया गया। राधा देवी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया दिया, जबकि सरिता का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सरिता की हालत ठीक है। कॉर्बेट पार्क बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार ने बताया कि बीते लंबे समय से क्षेत्र में बाघिन शावकों के घूम रही है। ग्रामीण मना करने के बावजूद जंगल की ओर को जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, पीरूमदारा निवासी बबलू बृहस्पतिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए रेलवे क्रॉसिंग से गुमानपुर चौराहे की ओर जा रहा था। गुमानपुर चौराहे के पास तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बबलू के सिर में चोट आ गई। राहगीरों की मदद से युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल पर वन विभाग के कर्मचारियों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ देखा जा रहा है। पिंजरा लगाकर जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
शावकों की सुरक्षा के लिए हमलावर है बाघिन
पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि बाघिन अपने शावकों की सुरक्षा के लिए हमलावर है। अब तक उसने छह लोगों पर हमला किया। अब तक केवल भगाने के उद्देश्य से बाघिन ने लोगों पर हमला किया है। यदि बाघिन हमला करने पर आए जाए तो मानव का बचना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें