रामनगर (नैनीताल)। बार एसोसिएशन रामनगर की द्विवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव के लिए शुक्रवार को 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उपसचिव के दो पदों के लिए केवल दो नामांकन पत्र दाखिल हुए।
बार एसोसिएशन रामनगर द्विवार्षिक कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया के तहत 16 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 18 जनवरी को नाम वापसी और 23 जनवरी को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी पूरन सिंह बोहरा, प्रभात ध्यानी ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए रतन सिंह चौहान, राजेश शर्मा, गिरधर सिंह बिष्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
उपाध्यक्ष पद के लिए जसविंदर सिंह, दीनू नेगी, सचिव पद के लिए सुखदेव सिंह, दीवान गिरी, उपसचिव के दो पदों के लिए बृजेश शुक्ला, सलीम, कोषाध्यक्ष के लिए तरुण बिष्ट, लेखा निरीक्षक ऑडिटर के लिए अंकुर गोयल, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए गणेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए ललित मोहन पांडे, दीपक जोशी, मोहम्मद यूनुस, बलवंत सिंह बिष्ट, हीरा सिंह सजवाण, रनजीत सिंह, रवि शंकर चौधरी, नरेंद्र रावत, बालम बिष्ट ने नामांकन पत्र भरे।