फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएम कैंप कार्यालय में शराब पीते पकड़े गए तीन सिपाही निलंबित, CCTV कैमरे की फुटेज से खुलासा

Sat, 08 Jun 2024 09:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani News: जिलाधिकारी कैंप कार्यालय और आवास की सुरक्षा में तैनात तीन सिपाहियों के कार्यालय परिसर में शराब पीते हुए पाए जाने पर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय और आवास की सुरक्षा में तैनात तीन सिपाहियों के कार्यालय परिसर में शराब पीते हुए पाए जाने पर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब छह दिन पहले डीएम कैंप कार्यालय में सुरक्षा गार्द में तैनात तीन पुलिसकर्मियों के शराब पीने के मामले में एसएसपी को शिकायत मिली थी। नैनीताल सशस्त्र पुलिस के सिपाही शंकर सिंह, दीपक सिंह राणा और मनोज सिंह राणा पर डीएम आवास परिसर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने और शराब पीने का आरोप था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी।

ये पढ़ें- Haldwani: बैंक कर्मचारी ने दफ्तर के परिसर में खाया जहर, मौत; परिजनों के कहा- मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत कराएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाई गई। आचार संहिता हटने के बाद एसएसपी प्रह्लाद सिंह मीणा ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें