फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का एक्शन, बनभूलपुरा की तीन क्लीनिक सील; दस्तावेज नहीं दिखा पाए संचालक

Tue, 06 Oct 2026 03:13 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित तीन क्लीनिकों को प्रशासन ने सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन
बनभूलपुरा की तीन क्लीनिक सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में संचालित तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, थाना बनभूलपुरा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान टीम ने क्लीनिकों के जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण संबंधी कागजातों की जांच की। प्रशासन के मुताबिक, मौके पर क्लीनिक संचालक जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद तीनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि प्रशासन को क्षेत्र में बिना जरूरी दस्तावेजों के क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर आज कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी क्लीनिक संचालकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पंजीकरण और आवश्यक लाइसेंस रखना अनिवार्य है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें