कैंची धाम क्षेत्र में मंगलवार सुबह दूध से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को भवाली सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कैंची धाम क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पांच बजे एक दूध से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप के खाई में गिरने से वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कैंची चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल अंकित सिंह (33) पुत्र सतपाल सिंह, निवासी सनी बाजार रोड हल्द्वानी, बॉबी (22) पुत्र ओम प्रकाश निवासी बड़ी मंडी शनि बाजार हल्द्वानी और मोहम्मद साकिब (11) पुत्र नफीस अहमद निवासी हल्द्वानी को घायल हालत में भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस दौरान चौकी प्रभारी विजय कुमार, एसआई विजय कुमार, विनोद यादव, महेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।