फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा करने के प्रयास में केबिल संचालक सहित तीन गिरफ्तार 

Mon, 13 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केबिल संचालकों की लड़ाई धीरे धीरे सड़क पर आ गई है। शनिवार की रात एक पक्ष ने युवक को अगवा करने का आरोप लगाता तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर केबिल संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इधर आरोपी केबिल संचालक का आरोप है कि विरोधियों के दबाव झूठा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


हीरानगर की रहने वाली शकुंतला पत्नी मोतीलाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे मोहनलाल को केबिल काटने के आरोप में कुछ लोग  मारपीट कर एक एसयूवी गाड़ी से अगवा कर ले गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मलिक कालोनी रुद्रपुर निवासी  दीपक चराय, आदर्श नगर कालोनी के संदीप भोज और सुरेंद्र भोज को हिरासत में ले लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने धारा 147,148,323,365 के तहत केबिल संचालक दीपक सहित  चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दीपक, संदीप और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और बताया कि घटना के बाद अन्य आरोपी नवीन चंद सहित दो फरार हो गए हैं।

महिला ने घटनास्थल पर उन्हीं लोगों को गवाह बनाया है कि केबिल संचालक दीपक के प्रतिद्वंद्वी हैं। चौकी प्रभारी हेमंचंद पंत का कहना है कि यदि मोहनाल ने केबिल काटा को इसकी सूचना पुलिस को देना चाहिए था। इस मामले में पुलिस मोहनलाल को खुद गिरफ्तार कर लाती लेकिन आरोपियों ने गलती की है। खुद कानून को हाथ में लेने पर कार्रवाई की गई है। आरोपियों को थाने से जमानत दी गई है।  
विज्ञापन


एक संचालक के दबाव में हुई कार्रवाई 
केबिल संचालक दीपक का आरोप है कि एक अन्य केबिल संचालक के दबाव में प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। ताकि यहां दूसरा व्यक्ति कारोबार न कर सके। एक व्यक्ति की दबंगई शहर में चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें