फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा नगर अध्यक्ष को जेल से जान से मारने की धमकी

Wed, 27 Dec 2023 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष को नैनीताल जेल से जान से मारने की धमकी मिल रही है। नगर मंडल अध्यक्ष ने रामनगर आए मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मामले में एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के साथ नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। मुख्यमंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि 10-15 दिन से नैनीताल जेल में बंद एक आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहा है। आरोपी फोन में कहता है कि तेरे लिए हमने हरियाणा से शूटर मंगवाए हैं जो तुझे कभी भी मार देंगे, क्योंकि तेरे कारण हमारा नशे का कारोबार बंद हो गया है। नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ वह समय-समय पर आवाज उठाते रहते हैं। इस पर नशामाफिया गुस्से में हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि नगर मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जेल में बंद आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें