फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की धमकी देने वालों ने खुद को बताया निर्दोष, काम से हटाने पर तीनों पालिका कर्मचारियों ने दी थी चेतावनी

विज्ञापन
नैनीताल में आत्मदाह की धमकी देने वाले पालिका के निकाले गए कर्मी तथा अन्य लोगों के साथ वार्ता करते - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। पालिका से हटाने गए तीन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की ओर से आत्मदाह की धमकी के बाद गुरुवार को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी और ईओ अशोक कुमार की तीनों कर्मचारियों के साथ एक घंटे तक वार्ता हुई। इसमें तीनों ने स्वयं को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन

इस दौरान पालिकाध्यक्ष नेगी ने कहा कि तीनों पूर्व कर्मियों का पत्र जांच कमेटी को सौंपकर रिपोर्ट दस दिन में देने को कहा गया है। कहा कि जल्द ही इस मामले में जांच कर सुनवाई की जाएगी। इसके बाद तीनों कर्मचारियों पवन, मोहित और सौरभ ने आत्मदाह की घोषणा को फिलहाल स्थगित कर दिया। इस दौरान पुलिस सतर्क रही।
इस दौरान कोतवाल अशोक कुमार, एसएसआई मो. यूनुस, एएसआई सत्येंद्र गंगोला, सभासद मोहन सिंह नेगी, राजू टांक, मनोज जोशी, राहुल पुजारी, उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, लेखाकार राहुल कुमार व ओम प्रकाश चौटाला मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें