फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इस बार कैंची मेला बढ़ाएगा प्रशासन की चुनौती

Mon, 27 May 2024 05:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। पर्यटक सीजन के साथ नैनीताल और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में सैलानियों की अत्यधिक भीड़ है। इस वजह से भीमताल से कैंची तक वीकेंड पर घंटों जाम की समस्या बनी हुई है। ऐसे में आगामी 15 जून को कैंची धाम की स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कैंची मेले को लेकर इस यातायात व्यवस्था को सफल बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। इस बार 15 जून को कैंची धाम में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है जिसको लेकर व्यवस्था करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

पूर्व के वर्षों में कैंची धाम में स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते थे लेकिन अब श्रद्धालुओं के पहुंचने का यह क्रम लगातार पूरे वर्ष बना रहता है। कैंची में अन्य दिनों में भी जाम की संभावना रहती है लेकिन 15 जून को यहां लगने वाले विशाल भंडारे के आयोजन को लेकर तैयारी अब और भी पुख्ता करनी होती है। पर्यटन सीजन के बीच स्थापना दिवस पर भवाली, भीमताल नैनीताल, नौकुचियालाल, सातताल और अन्य जगहों पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। अब देखना होगा कि इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन कैंची मेले को सफल बनाने के लिए कैसी यातायात व्यवस्था करता है।

प्रबंधक कैंची मंदिर, प्रदीप साह (भय्यू दा) ने बताया कि मंदिर में इस बार कैंची मेले में दो लाख से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद है। उसी के हिसाब से मेले की तैयारी की जा रही है। मालपुए रखने के लिए काउंटर की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही अतिरिक्त गेट को भी भव्य बनाया जा रहा है। यहां आने वाले भक्तों को परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ, भवाली-भीमताल, सुमित पांडे ने बताया कि कैंची मेले को लेकर यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया जा रहा है। भवाली में पार्किंग की व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें