हल्द्वानी। इस बार रक्षाबंधन के त्योहार में भद्रा खलल नहीं डालेगी। बहनें शनिवार नौ अगस्त को दिन भर अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। हालांकि जनेऊ धारण और राखी बांधने के लिए दोपहर 1.25 बजे तक अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है।
ज्योतिषाचार्य त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि शुक्रवार आठ अगस्त को पूर्णिमा का व्रत रहेगा। नौ अगस्त को पूर्णिमा होने से स्नान, दान, उपाकर्म, रक्षाबंधन के लिए शुभ है। रक्षाबंधन, जनेऊ पूजन, उपाकर्म आदि के लिए सूर्योदय से दोपहर 1.25 बजे तक समय बहुत अच्छा है। इसके बाद आवश्यक होने पर 2. 25 बजे तक भी धारण कर सकते है। बहनें राशि के अनुसार भी भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
राशि के लिए किस रंग की राखी
राशि - रंग
मेष- नारंगी, लाल
वृष-सफेद, पीला
मिथुन-हरा, पिंक
कर्क-सफेद, समुद्री हरा
सिंह-लाल, नारंगी, गुलाबी
कन्या-हरा, पीला
तुला-सफेद, पीला
वृश्चिक-नारंगी, लाल
धनु-पीला, हरा
मकर-नीला, काला
कुंभ-काला, नीला, बैगनी
मीन- पीला