हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वाणिज्य संजीव शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडल में शामिल लालकुआं, काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर सिटी, पीलीभीत, टनकपुर, इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं काशीपुर में अभियान चलाया। रनिंग रूमों, लाॅबियों एवं रेलवे काॅलोनियों से स्वच्छ नीर अभियान के तहत पानी के नमूने लिए गए।