फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरों ने खंगाला पुलिस वाले का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरों ने सोमवार रात दिल्ली पुलिस के दरोगा के घर के ताले तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलने पर टीपीनगर चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस में दरोगा सुरेंद्र सिंह भोज का कोतवाली क्षेत्र के बजवालपुर में मां भगवती काॅलोनी में घर हैं। घर पर उनकी 90 वर्षीय मां चनुली देवी रहती हैं। बीते दिनों चनुली देवी के चोट लगने के कारण वह पास ही रहने वाले अपने बड़े पुत्र वीरेंद्र सिंह के घर चली गई थी। सोमवार देर रात चोरों ने घर के ताले तोड़ वहां रखी स्कूटी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पास पड़ोस में रहने वाले परिजनों ने घर के टूटे ताले और बिखरा सामान देखा। सुरेंद्र के बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि चोर अलमारी के लॉकर तोड़ने के साथ ही बैड को भी क्षतिग्रस्त करके गए हैं। फिलहाल स्कूटी चोरी का पता लगा है। इसके अतिरिक्त चोर क्या-क्या चोरी कर ले गए इसका पता भाई के यहां पहुंचने के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलने पर टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

-
मंदिर का दानपात्र ले उड़े चोर
हल्द्वानी। बजवालपुर में भगवती काॅलोनी में सुरेंद्र के घर के पास ही मां कालिका का मंदिर है। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार रात चोरों ने मंदिर भी खंगाला। वे दानपात्र ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। इधर पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

-
कोट



चोरों की धरपकड़ को सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नितिन लोहनी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें