फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में घुसे चोर, एटीएम तोड़ा

Mon, 19 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गौलापार के देवला मल्ला में पंजाब नेशनल बैंक का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने एटीएम को 70 प्रतिशत नुकसान पहुंचा और करेंसी चेस्ट तक पहुंचने की भी कोशिश की। रुपये उड़ाने में असफल होने पर चोर डेब्ट बर्डेन रेशियो (डीबीआर) और दो मॉडम चुरा ले गए।  घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी सिटी और सीओ ने मौके का मुआयना किया। जांच से पता चला कि एटीएम का कैमरा शाम से बंद था। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


काठगोदाम-चोरगलिया रोड पर देवला मल्ला में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। बैंक के अंदर एटीएम भी है। शनिवार रात चोरों ने बैंक के गेट का ताला तोड़ा और शटर को रॉड से ऊपर उठाकर बैंक में घुस गए। बैंक में चोरों ने एटीएम तोड़कर रुपए उड़ाने की कोशिश की। इसमें एटीएम क्षतिग्रस्त हो गया मगर कैश बाक्स नहीं खुल पाया। इसके अलावा चोरों ने करेंसी चेस्ट तक पहुंचने के लिए दीवार में सेंध भी लगाई है। एटीएम और करेंसी चेस्ट से रुपए चुराने में असफल होने पर चोर डीबीआर और दो मॉडम ले गए। सुबह घटना की सूचना मिलने पर शाखा प्रबंधक रोहित सिंह, एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, कोतवाल आरएस मेहता और काठगोदाम थानाध्यक्ष केआर पांडेय मौके पहुंचे।

पुलिस ने जांच के लिए एटीएम के इंजीनियर देवेंद्र को भी बुलाया। मौके पर सिर्फ एक कैमरा गिरा पड़ा था। इंजीनियर ने एटीएम खोलने के बाद बताया कि अंदर से पैसा नहीं गया है। घटना के बाबत एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। जांच से पता चला कि एटीएम का कैमरा शाम से ही बंद पड़ा था। इसी कारण चोरों के चेहरे फुटेज में कैद नहीं हो पाए। एसपी सिटी ने इस मामले में चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड से मौके का मुआयना भी कराया, इसमें कोई सफलता नहीं मिल पाई है। बैंक गांव के ही दामोदर गुणवंत के मकान में है। मकान के एक तरफ दो दुकानें भी हैं।
विज्ञापन


70 फीसदी एटीएम क्षतिग्रस्त 
एटीएम की जांच करने आए इंजीनियर देवेंद्र ने बताया कि चोरों ने एटीएम के ऊपर का लॉक तोड़ दिया है। यह एटीएम सीटीआर कंपनी का है। एटीएम के 70 फीसदी पुर्जे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एटीएम का कैमरा शाम पांच बजकर 17 मिनट 44 सेकेंड पर बंद किया गया था। आशंका है कि एटीएम को पेचकश से तोड़ने की कोशिश की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें