फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा, जमकर कूटा

Sat, 25 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
चोरी का आरोपी पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। बगीचे में सो रहे श्रमिकों की जेब काटने के बाद एक अन्य ग्रामीण के घर में घुसे चोर को परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी की खूब कुटाई करने के बाद परिजनों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी में पूर्व में भी कई चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही, उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। 
विज्ञापन


मोहल्ला बंबाघेर निवासी नितिन चंद्रवंशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने ग्राम चोरपानी में एक बगीचा ठेके पर ले रखा है। बृहस्पतिवार रात बगीचे में काम करने के बाद उनके करीब एक दर्जन श्रमिक सो रहे थे। इसी बीच अज्ञात चोर बगीचे में घुस गए। उन्होंने श्रमिकों की जेब काटते हुए पांच मोबाइल, चार्जर, साढ़े तीन हजार रुपये नकद और कपड़े चुरा लिए। 

इसी रात चोरों ने ग्राम लूटाबढ़ निवासी रविंद्र सिंह के घर में घुसकर भी चोरी करने का प्रयास किया। परिजनों ने चोरों को रंगेहाथों पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शादाब पुत्र इरफान निवासी रेलवे पड़ाव बताया। आरोपी के कब्जे से श्रमिक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457, 511 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें