फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में भी नहीं निकला बैंकट हाल का हल

Tue, 07 Apr 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकट हाल निर्माण को लेकर ग्र्राम प्रधान की मध्यस्थता में आंदोलनरत सिंघल फार्म के लोगों और बैंकट हाल स्वामी के साथ बैठक में कोई हल नहीं निकला। दोनों पक्षों में जमकर तकरार हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।  सिंघल फार्म में चंदू खोलिया किराए की भूमि पर बैंकट हाल का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन


कालोनी के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसके लिए लोग श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल का दरवाजा खटखटा चुके हैं। श्री दुर्गापाल ने ग्राम पंचायत की खुली बैठक में इसका हल करने का सुझाव दिया। इसी के बाद प्रधान रुकमणि नेगी ने बैंकट हाल स्वामी, भूमि स्वामी के साथ सिंघल फार्म वार्ड संख्या 1, 3 एवं 4 के बैंकट हाल से प्रभावित लोगों की सोमवार को खुली बैठक बुलाई।

बैठक हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। बैंकट हाल स्वामी के साथियों और ग्रामीणों के बीच जमकर तकरार हुई। प्रधान रुकमणी नेगी ने बैंकट हाल स्वामियों द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी। बैठक के दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


मीडिया कर्मी से अभद्रता
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। ग्राम पंचायत की खुली बैठक की कवरेज करने गए मीडिया कर्मी दिनेश पांडे के साथ बैंकट हाल स्वामी के साथियों ने अभद्रता की। मौके पर उपस्थित महिलाओं के बीच बचाव के बाद दिनेश पांडे वहां से सकुशल निकले। पत्रकार संगठन की बैठक में इसकी निंदा की गई। बैठक में बीसी भट्ट, राजेश जोशी, प्रकाश जोशी, सुरेश उपाध्याय, हरीश पांडे, जीवन जोशी, रमेश पांडे, रमेश लोहनी, रंजीत बोरा, चंद्र प्रकाश मौजूद थे। प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट ने मीडिया कर्मी के साथ अभद्रता की निंदा की।
विज्ञापन



फोटो कैप्सन-
पत्रकार के साथ अभद्रता करते बैंकट हाल स्वामी के गुर्गे
06 एचएलयू 1पी 2 पी में
बैंकट हाल विवाद पर बैठक करते बैंकट हाल स्वामी, प्रधान एवं ग्रामीण- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें