फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल-बारिश भी मना रहे हैं वीकएंड

Tue, 07 Apr 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक महीने से बादलों और वीकएंड का अजब संयोग बन रहा है। आमतौर पर सप्ताह के पांच दिन तो सूर्य देव आसमान पर राज करते हैं, लेकिन जैसे ही शनिवार-रविवार आता है, तो अचानक से बदरा घुमड़-घुमड़ कर पहुंच जाते हैं और बारिश की झड़ी लग जाती है। यह बात केवल बीते दिनों के बारिश के रिकार्ड की ही नहीं है बल्कि मौसम विभाग के आने वाले दिनों के पूर्वानुमान को देखें, तो आने वाले शनिवार-रविवार को फिर बरसात होने की संभावना है। अब बारिश पर तो किसी का जोर नहीं है, लेकिन जो सैलानी वीकएंड को रखकर ‘प्लानिंग’ कर नैनीताल आदि जगहों पर पहुंचते हैं, वह बादलों और वीकएंड के इस ‘कनेक्शन’ को ध्यान में रखें तो तो बारिश का आनंद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन


मार्च में ज्यादातर शनिवार और रविवार को ही मौसम का मिजाज बदला। इस दौरान रिकार्ड  करीब 50 मिलीमीटर बारिश हुई। यह सिलसिला अप्रैल में भी जारी है। अप्रैल के पहले शनिवार और रविवार को भी 19 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष मार्च के दो शनिवार और चार रविवार को मध्यम से भारी बारिश हुई। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सरकारी अवकाश था। कई लोगों ने शनिवार को अवकाश लेकर आउटिंग का प्लान बनाया, लेकिन शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने छुट्टी का मजा बिगाड़ दिया।

वैसे तो कभी-कभार सोमवार को भी बारिश हुई है, लेकिन आने वाले रविवार यानी 12 अप्रैल को अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसी ही स्थिति 19(रविवार) और 27(सोमवार) अप्रैल को भी रहने के आसार हैं। एक मई (शुक्रवार) को बादलों को डेरा रहेगा और दो-तीन मई(शनिवार और रविवार) को फिर बारिश हो सकती है। इसलिए अगर आप वीक एंड पर छुट्टी में बाहर जाकर लुत्फ उठाने या कोई जरूरी काम करने का प्लान कर रहे हैं तो मौसम के बारे में जानकारी जरूर जुटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिथि        बारिश
1.3.15     13.4
7.3.15     2.0
8.3.15    2.0
14.3.15   3.2
15.3.15   2.0
21.3.15    नहीं
22.3.15    नहीं
28.3.15    नहीं
29.3.15    26.2
4.4.15     17.5
5.4.15     1.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें