फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पेयजल लाइनें तो पीलिया बांट रही हैं

Tue, 13 Jun 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
जलसंस्थान की लापरवाही के कारण पेयजल लाइनें पीलिया बांट रही हैं। नालों और सीवर लाइनों के बगल और अंदर से गुजरने वाली जीर्ण-क्षीर्ण पेयजल लाइनों के कारण सीवर का पानी लाइनों के अंदर जा रहा है। वहीं दूषित पानी पीने से लोगों में पीलिया तेजी से फैल रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को पेयजल लाइनों और शहर में फैल रहे पीलिया के कारणों के बारे में जानकारी लेने के लिए जब अमर उजाला की टीम शनि बाजार क्षेत्र पहुंची तो वहां स्थिति चौंकाने वाली थी। शनि बाजार क्षेत्र से गुजरने वाले नाले के बीच से जल संस्थान की पेयजल लाइन गुजर रही थी।

जो कई जगह से लीकेज थी। वार्ड वासी सुहेल खान, मो. आसिफ ने बताया कि शनि बाजार मुख्य नाले में कचरा आने के कारण अक्सर चोक हो जाती हैं। इससे सीवर और गंदा पानी लीक पाइपों के जरिए घरों में आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लीक लाइनों को सही कराने के लिए कई बार अधिकारियों को लिखा जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जब टीम ने वार्ड का निरीक्षण किया तो वार्ड में पांच परिवार पीलिया से ग्रसित पाए गए। लोगों ने कहा कि पानी से भी सीवर की बदबू आ रही है। फारूख अहमद ने बताया कि उनके परिवार के तीन लोग पीलिया की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें