फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं को लेकर कुलपति ऑफिस को बना दिया अखाड़ा

Tue, 13 Jun 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। 
विज्ञापन
परीक्षाओं को लेकर कुलपति ऑफिस को बना दिया अखाड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर परीक्षा कार्यक्रम को मूंछों की लड़ाई बना चुके एनएसयूआई और एबीबीपी नेताओं ने सोमवार को प्रशासनिक भवन में कुलपति ऑफिस में ही बखेड़ा कर दिया। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक छात्र नेता ने कुलपति कक्ष के बार लगी नेम प्लेट भी उखाड़ दी।
विज्ञापन


कुछ छात्र नेता कुलपति के केबिन में घुसने लगे तो पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं और पुलिस में तीखी झड़प भी हुई। रविवार को परीक्षा समिति की आपात बैठक में विश्वविद्यालय में 15 जून से होने वाली पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं को 24 जून से कराने का फैसला लिया गया था।

विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों के परीक्षा कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बैठक के बाद निर्णय लेने पर सहमति बनी थी। सोमवार को इस मुद्दे को लेकर परीक्षा समिति की बैठक होनी थी। बैठक शुरू होने से पहले ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीबीपी) के छात्र नेता विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचकर सभागार में पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने कुलपति डीके नौड़ियाल से तयशुदा कार्यक्रम के तहत ही परीक्षाएं कराने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि कुलपति ने एनएसयूआई के दबाव में परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है जो कि गलत है। इस दौरान कुलपति अपनी सीट से उठकर अपने केबिन की ओर जाने लगे तो छात्र भड़क गए और उनके केबिन में घुसने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठी फटकारी।

प्रशासनिक भवन में मौजूद एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने परीक्षा समिति की ओर से परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने को छात्र हित में सही बताया। छात्रसंघ अध्यक्ष दिग्विजय मेहरा ने कहा कि यदि अब कुलपति ने परीक्षा तिथि में किसी तरह का बदलाव किया तो छात्रसंघ पदाधिकारी डीएसबी परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगे।

इसके बाद अभाविप और एनएसयूआई के छात्र नेता अपनी-अपनी मांग को लेकर कुलपति के सामने नारेबाजी करने लगी। अन्य छात्रों की कुलपति कक्ष में प्रवेश करने को लेकर पुलिस कर्मियों से तीखी बहस हुई। गुस्साए छात्रों ने कुलपति कक्ष के बाहर भी  हंगामा किया।

प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई की ओर से छात्रसंघ सचिव जितेंद्र बंगारी, भूपेंद्र कोहली, सुनील मेहरा, योगी त्रिपाठी, पारस उपाध्याय, पवन कन्याल, रविंद्र राठौर, नितिन जाधव, प्रकाश जोशी और अभाविप की ओर से दीपक शर्मा, कार्तिक हर्बोला, दया किशन पोखरिया, रुचिर साह, मोहित साह, नवीन भट्ट, दिग्विजय बिष्ट, पंकज भट्ट, विकास जोशी, हरीश राणा, चंद्रशेखर, रवि मेलकानी, विशाल वर्मा, भास्कर बोरा, मोहित रौतेला, राकेश डंगवाल आदि शामिल थे। 

परिसरों में 15 जून और संबंद्ध कॉलेजों में 24 से होंगी परीक्षाएं

घंटों चले हंगामे के बाद शाम चार बजे कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में पूर्व निर्धारित तारीख यानी 15 जून से ही परीक्षाएं कराने और विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों में 24 जून से परीक्षाएं कराने की बात की। इस दौरान मीडिया कमियों ने कुलपति से वार्ता करनी चाही लेकिन उन्होंने बातचीत करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें