फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई में तीन दिन नहीं होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। आईवीआरआई में तीन दिन कोरोना की जांच नहीं होगी, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी शुक्रवार को कोरोना की जांच नहीं हो सकी। दूसरी ओर जिले में शुक्रवार को कोरोना के महज दो पॉजिटिव केस सामने आए।
विज्ञापन

बता दें कि आईवीआरआई में कोरोना जांच के लिए बनाई गई लैब के दूषित होने के कारण 111 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और 24 घंटे बाद ही 111 की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। लैब को विसंक्रमित करने और सैनिटाइज करने के लिए शनिवार और रविवार को बंद रखा जाएगा, जबकि सप्ताह में एक दिन सोमवार को लैब को बंद करके सैनिटाइज किया जाता है।
आईवीआरआई के निदेशक पुतान सिंह ने बताया कि लैब में अब मंगलवार से जांच होगी। इसकी जानकारी सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को दे दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की वायरोलॉजी लैब में शुक्रवार को दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर अवकाश रखा गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि अवकाश के कारण लैब में शुक्रवार सैंपल की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि शुक्रवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। बताया कि 958 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है और 501 सैंपल शुक्रवार जांच के लिए भेजे गए हैं।
मेडिकल रिसर्च यूनिट में सिर्फ ऊधमसिंह नगर के सैंपल की जांच होगी
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में मेडिकल रिसर्च यूनिट शुरू हो गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि यूनिट में सिर्फ ऊधमसिंह नगर के सैंपलों की जांच होगी। ऊधमसिंह नगर जिले के 300 सैंपल प्रतिदिन जांच के लिए आएंगे। शासन के निर्देशानुसार यूनिट में सिर्फ ऊधमसिंह नगर के सैंपलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें