फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वीकेंड से पहले ही पर्यटकों से गुलजार हुआ नैनीताल

Sat, 02 May 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। वीकेंड की शुरुआत से पहले ही शुक्रवार को पर्यटन स्थल पूरी तरह गुलजार नजर आए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से वाहनों का शहर में तांता लगा रहा।
विज्ञापन


नैनीझील, मॉलरोड और अन्य प्रमुख स्थलों पर भारी चहल-पहल देखी गई। नैनीझील में नौकायन के लिए लंबी कतारें लगीं जबकि चिड़ियाघर और स्नो व्यू पॉइंट पर भी भीड़ उमड़ी। शाम होते ही मॉलरोड सैलानियों से खचाखच भर गया। नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने इसे उत्साहजनक बताया। उन्होंने आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद जताई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें