नैनीताल। नैनीताल के देवीधूरा में बृहस्पतिवार शाम आंधी-तूफान से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। इससे देवीधूरा ज्योलीकोट क्षेत्र में बिजली गुल हुई जिससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। शुक्रवार सुबह देवीधूरा कूण पंपिंग योजना ठप होने से पानी नहीं आया। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रयंक पांडे ने बताया कि मरम्मत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद