फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौलापार के कुंवरपुर और जज फार्म में घंटों बिजली गुल

Sat, 13 Dec 2025 02:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में शुक्रवार को जजफार्म, गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। यूपीसीएल की ओर से शटडाउन शेड्यूल के तहत आपूर्ति बाधित की गई थी। धान मिल रोड डहरिया स्थित आईटीआई में बन रहे नए बिजलीघर के लिए लाइन खींची जा रही है। इसके चलते सुबह 10 से शाम छह बजे तक बिजली गुल रही। इससे 10 हजार की आबादी को संकट का सामना करना पड़ा। गौलापार बिजलीघर में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को 10 एमवीए में बदला गया। इसके साथ ही कुंवरपुर क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य के चलते बिजली पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक ठप रही। इधर सुभाषनगर डिविजन ने अभियान चलाकर छह बिजली बकाएदारों से 1.41 लाख की वसूली की।
विज्ञापन


जज फार्म में लगाया ट्रांसफार्मर
शटडाउन शेड्यूल के तहत टीपीनगर सब स्टेशन की ओर से जज फार्म में लंबे समय से स्वीकृत ट्रांसफार्मर को स्थापित कर दिया गया है। इसके चलते आपूर्ति शाम तक ठप रही।
विज्ञापन




शाम तक बिजली लाइनों पर काम किया गया, इस वजह से आपूर्ति बहाल करने में समय लगा। - सुभा जोशी, एसडीओ टीपीनगर यूपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें