फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यावरण मित्रों ने सभासदों का किया सम्मान

Sat, 13 Dec 2025 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने सभासदों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर की बेहतर सफाई व्यवस्था पर चर्चा के साथ ही पर्यावरण मित्रों की समस्याओं और उनके निस्तारण को लेकर औपचारिक वार्ता हुई। संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक व अन्य ने सभासद सपना बिष्ट, मनोज साह जगाती, गजाला कमाल, भगवत रावत, जीनू, गीता उप्रेती, सुरेंद्र कुमार, रमेश प्रसाद, पूरन बिष्ट, अंकित चंद्रा को सम्मानित किया। चार सदस्य निजी कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। सभासदों ने शहर के विकास व कर्मचारी हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान महेंद्र लाल, कमल कुमार, अमित सहदेव, अमन टांक, संजय भगत आदि रहे। संचालन महामंत्री सोनू सहदेव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें