फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: हल्द्वानी में दो समुदायों में हुई मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस कर रही जांच

Sat, 07 Oct 2023 11:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बनभूलपुरा क्षेत्र के आजाद नगर लाइन नंबर आठ में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से चले ईंट-पत्थर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
हल्द्वानी में लाइन नंबर में गांधी नग र दो पक्षों में पथराव के बाद घटना स्थल पर जानकारी लेते एसप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा क्षेत्र के आजाद नगर लाइन नंबर आठ में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से चले ईंट-पत्थर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति संभाली। कप्तान प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


गांधीनगर के कुछ युवक शुक्रवार रात करीब 11.45 बजे बाइकों से लाइन नंबर आठ की एक दुकान पर बर्थडे केक लेने पहुंचे। दुकान बंद होने पर युवक गाली-गलौज करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने टोका तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मौके पर जमा लोगों ने बाइक सवारों को पीटकर भगा दिया। थोड़ी देर बाद युवक कई लोगों के साथ पहुंचे और पथराव कर दिया, दूसरे पक्ष से जवाबी पथराव हुआ। सूचना पर एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी भारी फोर्स के साथ पहुंचे और उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा।

 


भाई का बर्थ-डे है, दुकान कैसे नहीं खुलेगी

बर्थ-डे केक लेने पहुंचे युवाओं की नादानी सांप्रदायिक तनाव का सबब बन गई। लोगों का कहना है कि युवाओं ने बाइकों के हॉर्न तेज आवाज में बजाये, दुकान के शटर पर हाथ मारा और बोल रहे थे कि भाई का बर्थ-डे है, दुकान कैसे नहीं खुलेगी। लाइन नंबर आठ के लोगों ने सामूहिक तहरीर दी गई।

विज्ञापन


आधी रात हुए बवाल के बाद अचानक लाइन नंबर आठ और गांधीनगर के लोग आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही देर में भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए जिसके हाथ में जो सामान आ रहा था वह एक-दूसरे की तरफ फेंक रहा था। पथराव में कार के शीशे टूट गए। पार्षद लईक अहमद कुरैशी की कार का शीशा भी पथराव में टूट गया। लोगों के घरों की खिड़कियों पर भी पत्थर मारने की कोशिश की गई। करीब 100 मीटर क्षेत्र में सड़क पर ईंट-पत्थर बिछे दिखे।

 


सीसीटीवी कैमरे से होगी जांच

गांधीनगर और लाइन नंबर आठ में जगह-जगह सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस ने कहा कि कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी। जिससे उत्पातियों को चिह्नित करने में मदद मिलेगी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी, काठगोदाम थाना इंचार्ज प्रमोद पाठक, भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज कुमकुम धानिक समेत कई अन्य थाने और चौकी की पुलिस देर रात तक मौके पर डटी रही।


पता नहीं चला हम तो शोर सुनकर उठे

गांधीनगर के कई लोगों ने बताया कि रात करीब 12:15 बजे एकदम से शोर शुरू हो गया। लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी जिससे लोग जाग गए। बाद में महिलाएं भी सड़कों पर आ गईं। क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस की मौजूदगी के बाद ही स्थिति संभल पाई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति काे संभाल लिया। क्षेत्र का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें