फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को भर्ती करने को लेकर एसटीएच में हंगामा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोराना संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती न करने को लेकर रविवार को परिजनों ने हंगामा। वरिष्ठ डॉक्टरों के हस्तक्षेप के बाद महिला को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति का बेटा कुछ दिन पहले मलयेशिया से लौटा था। बेटे के विदेश से आने के कारण उसको घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। मां को खांसी जुकाम होने के कारण परिजन परेशान थे। आज परिजन मां को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे।
एसटीएच में इंदिरा अम्मा भोजनालय के स्थान पर बनी ओपीडी में डाक्टरों ने उसका परीक्षण किया। जांच के बाद घर ले जाने को कहा। परजिन खांसी जुकाम से पीड़ित को घर ले जाने को तैयार नहीं हुए और भर्ती करने की बात को लेकर अड़ गए। वरिष्ठ डाक्टर के आदेश के बाद मरीज को भर्ती किया गया। डाक्टरों का कहना है कि मरीज की तबियत ठीक है और कोई लक्षण नहीं है।
विज्ञापन

कोराना संदिग्ध दस मरीज भर्ती
सुुशीला तिवारी तिवारी अस्पताल में कोराना संदिग्ध आठ लोगों को भर्ती किया गया है। जबकि एक संदिग्ध प्राइवेट में और एक बेस अस्पताल में भर्ती है। एसटीएच में कोरोना संदिग्ध आठ लोगों को रखा गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। भीमताल से आए एक 56 वर्षीय कोराना संदिग्ध को एक निजी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग को मरीज की सूचना दी गई। स्वस्थ्य विभाग की टीम ने मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। दूसरी ओर बेस अस्पताल में एक कर्मचारी का बेटा लखनऊ से लौटा है। लखनऊ में अपने एक विदेशी दोस्त से भी मिला था। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने बताया कि कर्मचारी के बेटे को आइसोलेशन में रखा गया है। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
21 की जांच, सभी की रिपोर्ट निगेटिव
राजकीय मेडिकल कालेज की वायरोलाजी लैब से रविवार देर शाम राहत भरी खबर आई। कोरोना संदिग्ध 21 लोगों की जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात सैंपल नैनीताल जिले से जांच के लिए भेजे गए हैं। वायरोलाजी लैब में अभी तक 113 सैंपलों की जांच हो चुकी है और तीन पॉजिटिव आई हैं और बाकी सब निगेटिव आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें