फोटो - बिंदुखत्ता राजस्व गांव और गोवंश को लेकर तहसील प्रशासन को ज्ञापन देते किसान महासभा के पदा
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर किसान महासभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को हुंकार भरी। उन्होंने आवारा गोवंश की समस्या का स्थाई समाधान समेत तमाम मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर जनसभा का आयोजन किया।
सभा में भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की सुध नहीं ले रही है। किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के किसान विरोधी और पशुपालक विरोधी रुख से किसान परेशान हैं। प्रदर्शन के बाद तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा, उप राजस्व निरीक्षक पूजा रानी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी और संचालन विमला रौथाण ने किया। प्रदर्शन में किसान महासभा के जिलाध्यक्ष भुवन जोशी, जिला सचिव चंदन राम, माले जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय, आनंद सिंह सिजवाली, वेद प्रकाश, पंकज चौहान, किशन बघरी, राजेंद्र सिंह बोरा, पुष्कर दुबड़िया, गोविंद जीना, प्रभात पाल, ललित मटियाली, इंद्र सिंह पनेरी, कुंदन सिंह मेहता समेत तमाम लोग शामिल थे।