फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन बाद भी अर्णव का सुराग नहीं: पिता ने गोल्ज्यू के दरबार में लगाई न्याय की गुहार, पुलिस जांच पर उठाए सवाल

Wed, 25 Nov 2026 03:10 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

चीना पीक ट्रेकिंग के दौरान लापता बीटेक छात्र अर्णव सिंह का 20वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। बिहार से आए पिता पंकज कुमार पुलिस जांच से असंतुष्ट हैं और उन्होंने कैंची धाम व घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में बेटे की सकुशल वापसी और न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
लापता छात्र अर्णव के पिता ने गोल्ज्यू के दरबार में लगाई न्याय की गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल शहर के चीना पीक की ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए बीटेक छात्र अर्णव सिंह की तलाश 20वें दिन भी जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की तलाश में बिहार से नैनीताल पहुंचे पिता पंकज कुमार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। लगातार कोतवाली के चक्कर काटने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से परिजनों की निराशा और बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस बीच पिता ने कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी के दरबार और घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर पहुंचकर बेटे की सकुशल वापसी और न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन

पंकज कुमार का कहना है कि अर्णव को लापता हुए 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। हर दिन उम्मीद लेकर पुलिस के पास पहुंचते हैं, मगर निराश होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जांच को लेकर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है। बेटे की चिंता में अब उनका दिल बैठा जा रहा है और परिवार लगातार मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है।

पिता पहले भी पुलिस की जांच की दिशा और कार्रवाई पर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना है कि मामले को गंभीर चुनौती मानकर शुरुआत से ही प्रभावी खोजबीन और गहन जांच की जानी चाहिए थी। 20 दिन बीतने के बाद भी अर्णव का पता नहीं चलना पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ा रहा है। उन्होंने मामले में गंभीरता से जांच कर जल्द बेटे का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


लगातार इंतजार और निराशा के बीच पंकज कुमार अब कैंची धाम और घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा नीब करौरी और गोल्ज्यू देवता के दरबार में अर्णव की सकुशल वापसी और न्याय के लिए अरदास की। भावुक पिता ने कहा कि अब बेटे की तलाश और न्याय की उम्मीद भगवान के भरोसे छोड़ दी है।

अर्णव  के 20 दिन से लापता रहने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार की पीड़ा गहराती जा रही है। कोतवाली के चक्कर काट रहे परिजनों की बेबसी और मंदिरों में लगाई गई गुहार मामले की गंभीरता और उनके टूटते धैर्य को बयां कर रही है। वहीं पिता ने अब बेटे का पता बनाते वाले को 50 हजार व सकुशल वापस लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं मामले में एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि लापता युवक की  तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें