फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वाहनों का दबाव बढ़ने से हर तरफ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सप्ताह के अंत में रविवार को भी पर्वतीय क्षेत्र की सड़कों पर हर तरफ जाम नजर आया। शनिवार के मुकाबले रविवार को जाम की स्थिति ज्यादा थी। हालांकि अब सोमवार को भी अवकाश है ऐसे में पुलिस की असली परीक्षा आज होगी।
विज्ञापन


नैनीताल और कैंची धाम को जाने वालों का रास्ता हल्द्वानी से है। इन दोनों रास्तों पर सामान्य वाहनों के साथ ही पर्यटकों के वाहनों का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। रविवार को पहाड़ जाने वाले वाहनों की संख्या भी अधिक दिखी। इससे ज्यादा वाहन तो पहाड़ से नीचे उतरते हुए दिखाई दिए। इस वजह से काठगोदाम से रानीबाग ही नहीं उससे ऊपर भी जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारू करने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

वीकेंड पर दिल्ली, बरेली व नैनीताल के लिए बस अड्डे पर उमड़े यात्री
हल्द्वानी। वीकेंड पर बस अड्डे पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। इस वजह से हल्द्वानी डिपो की ओर से बरेली, नैनीताल व दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। पिछले लंबे समय से रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या पहले की अपेक्षा कम थी। इसका असर डिपो की आय पर भी पड़ रहा था। रविवार को बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर हल्द्वानी डिपो की ओर से नैनीताल के लिए आठ, दिल्ली रूट पर 23 व बरेली के लिए छह बसें भेजी गईं। अन्य दिनों में इन रूटों पर क्रमश: सात, 20 व चार बसों का संचालन किया जाता है। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि अवकाश के दौरान रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या ठीक रही।
विज्ञापन


जाम में फंसी बसें, यात्री करते रहे इंतजार
हल्द्वानी। नैनीताल व भीमताल मार्ग पर जाम की वजह से रविवार को पहाड़ से लौटने वाली रोडवेज व केमू बसें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। अल्मोड़ा से हरिद्वार के लिए निकली बस को हल्द्वानी दोपहर 12 बजे पहुंचना था लेकिन यह दोपहर तीन बजे के आसपास पहुंची। इसी तरह अन्य बसों का भी टाइमटेबल भी बिगड़ा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें