फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना जारी

Mon, 14 Apr 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध में पाटकोट में धरना प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
रामनगर। पाटकोट में शराब की दुकान खोलने के विरोध में 13वें दिन भी महिलाओं का धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक शासन प्रशासन से लिखित में आश्वासन नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

भावना त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उनके आंदोलन में कुछ असामाजिक तत्वों व्यवधान डाल रहे हैं। कहा कि 16 अप्रैल तक समस्या का हल नहीं निकला तो क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण और सामाजिक संस्थाएं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। धरना देने वालों में, पूर्व प्रधान महेश चंद पांडे, बबीता बिष्ट, पूनम रावत, कविता मेहरा, अंजलि, चंद्रा तिवारी, हेमा देवी, चंपा देवी, तुलसी देवी, गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह मेहरा, दीपक तिवारी, नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें