फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अब बल्दियाखान में हाईवे पर हुआ भूधंसाव

Thu, 18 Sep 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल काठगोदाम रोड पर  बल्दियाखान के समीप उभरी दरारें व धंसाव- संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। लोअर मॉल रोड के बाद नैनीताल-काठगोदाम हाईवे पर जगह-जगह धंसाव होने लगा है। बल्दियाखान के पास सड़क के किनारे धंसाव होेने के साथ दरारें उभर गई हैं। जल्द ट्रीटमेंट कार्य शुरू नहीं होने से सड़क बंद हो सकती है।
विज्ञापन


नैनीताल-काठगोदाम हाईवे पर बरसात के मौसम में आवाजाही करना किसी चुनौती से कम नहीं है। सड़कों पर गड्ढों के साथ कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें ढह गई हैं। बीते दिनों एरीज बैंड पर सुरक्षा दीवार टूटने के बाद अब बल्दियाखान के पास सड़क पर दरारें उभरने के साथ धंसाव हुआ है। धंसाव के चलते सड़क किनारे बने पैरापिटों में भी दरारें आ गई हैं। लगातार बारिश व यातायात के दबाव के चलते सड़क को भारी नुकसान का खतरा बना हुआ है। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि बारिश थमने के बाद सड़क किनारे टूटी दीवारों की मरम्मत की जानी है। सड़क किनारे टूटी दीवारों व भूधंसाव को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही सुुरक्षा कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें