फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर चल रही दिक्कत, इस वजह से यात्रियों में मची अफरातफरी

Tue, 18 Feb 2025 11:07 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे डिस्प्ले खराब होने से यात्रियों को अपने कोच की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों में अफरातफरी का आलम देखा जा रहा है।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खराब पड़ा डिस्प्ले और ट्रेन पहुंचने पर अपना कोच तलाशते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद भी हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर सतर्कता नहीं बरती जा रही। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे डिस्प्ले खराब होने से यात्रियों को अपने कोच की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों में अफरातफरी का आलम देखा जा रहा है। हालांकि दिल्ली हादसे के मद्देनजर आरपीएफ के जवानों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की सोमवार अपराह्न भी यही स्थिति दिखाई दी। काठगोदाम से 3:20 बजे आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के पहुंचने से पहले एनाउंस होते ही प्लेटफॉर्म की बेंचों पर बैठे यात्री भी खड़े होने लगे। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची तो यात्रियों ने अपने कोच तलाशना शुरू कर दिया। वहां लगे डिस्प्ले में से कई तो खराब थे और जो सही भी थे, उन पर कोई अपडेट नहीं किया गया था। पता चला कि ये डिस्प्ले तीन दिन से खराब हैं।

ट्रेन के मात्र दो मिनट रुकने के कारण यात्रियों और विशेषकर बुजुर्गों को परेशानी हुई। यात्री दौड़ते नजर आए। यदि पहले से पता चल जाता कि कौन सा कोच कहां रुकेगा तो यह स्थिति नहीं होती। मालूमात करने पर पता चला कि प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन के डिस्प्ले लंबे समय से खराब हैं। परिजनों को ट्रेन में बैठाने आए शहर निवासी अनिल समेत कई लोगों ने इस परेशानी के लिए रेलवे अफसरों को जिम्मेदार ठहराया। इस मुद्दे पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के 18 में से डिस्प्ले वायरिंग गड़बड़ होने के कारण बंद हैं। बोले, इन्हें जल्द सही करा लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें