फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यहां जाम के इंतजाम तो खूब हैं, ट्रैफिक पुलिस के नहीं

विज्ञापन
नारीमन चौराहे का नजारा।
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्थान-नरीमन चौराहा, काठगोदाम। समय- शाम 4:20 बजे। दिन-सोमवार। इस चौराहे की गिनती शहर के अति व्यस्त चौराहों में होती है। तराई, भाबर और मैदान से आने वाले छोटे-बड़े वाहन यहीं से गुजरकर पहाड़ को जाते-आते हैं। शाम को 4:20 बजे चौराहा पूरी तरह खाली था।
विज्ञापन


दस मिनट बाद ही एकाएक हल्द्वानी से एक के बाद एक कई वाहन पहाड़ की ओर रवाना होते दिखे। तभी रानीबाग की ओर से आ रहा एक टेंपो यात्री खोजने के लिए छलिया नृतकों के स्टैच्यू से सुसज्जित रोटरी के पास खड़ा हो गया। कोई सवारी नहीं मिली तो पांच मिनट टेंपो आगे बढ़ गया। 4:40 बजे के बाद से पहाड़ की ओर से एक के बाद एक ट्रक और केमू की बसें आती रहीं। ट्रक गौलापार की ओर तो केमू बसें हल्द्वानी की ओर रवाना हो गईं। ट्रकों के चलते कुछ देर के लिए मौके पर रुक-रुककर जाम की स्थिति बनती रही। शाम 5:00 बजे के बाद चौराहे से ऊपर-नीचे जाने वाले वाहनों की आमद एकाएक बढ़ने लगी। पहाड़ से आने वाले ट्रक यहां जाम का कारण बनते नजर आए। इस दौरान मौके पर एक न तो यातायात पुलिस नजर आई और न ही सीपीयू के जवान। फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें