फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद के हिसाब से बंदर कर रहे ‘प्लानिंग’

Wed, 25 Mar 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदर की चालाकी से सभी वाकिफ हैं, अब बंदर खाने के लिए जगह के हिसाब से प्लानिंग कर रहे हैं। इन दिनों बंदरों का पूरा परिवार चित्रशिला का इलाका छोड़कर शीतला मंदिर की तरफ कूच का गया है, जहां इन दिनों नवरात्र में खूब रौनक है।
विज्ञापन


चित्रशिला में बंदरों का हजूम रहता है। चित्रशिला घाट में दुकान चलाने वाले और स्थानीय लोगों रत्नागिरी गोस्वामी, प्रेमराम आर्य, विक्रम नेगी, जीवन लाल के अनुसार खासकर मंगलवार और शनिवार को बंदरों की संख्या बढ़ जाती है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। दीपक नौंगाई कहते हैं कि इन दिनों बंदरों का हजूम नवरात्र के कारण शीतला मंदिर की तरफ कूच कर गया है।

इन दिनों लोग बड़ी संख्या में शीतला मंदिर में दर्शन को जाते हैं, जिनके प्रसाद के चक्कर में बंदर रहते हैं। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि बंदरों को पता होता है कि खाना कहां पर मिलेगा, उसी के हिसाब से वह धावा बोलते हैं। नैनीताल में जब बोर्डिंग स्कूल बंद हो जाते हैं, तब नैनीताल में नीचे के इलाकों में बंदरों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नवरात्र पर शीतला मंदिर की तरफ रुख
- मंगल को चित्रशिला घाट के मंदिर की तरफ कूच
- रामपुर और कालाढूंगी रोड पर मंगलवार को खिलाने वालों का इंतजार
-  नैनीताल में डे बोर्डिंग स्कूल बंद होने पर नैनीताल के निचले हिस्से की तरफ चले जाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें