फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Crime: ...तो गला घोंटकर हुई थी योगा ट्रेनर ज्योति की हत्या, किराये के कमरे में 31 जुलाई को मिला था शव

Tue, 12 Aug 2025 10:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मुखानी में योगा ट्रेनर हत्याकांड की गुत्थी 11 दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। मृतका के गले पर निशान मिले हैं जिससे पुलिस गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि शीघ्र हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
योगा टीचर ज्योति मेर के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के मुखानी में योगा ट्रेनर हत्याकांड की गुत्थी 11 दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। मृतका के गले पर निशान मिले हैं जिससे पुलिस गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि शीघ्र हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


योगा ट्रेनर ज्याेति मेर 31 जुलाई को अपने किराये के कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिली थी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर योगा सेंटर संचालक दो भाइयों अभय और अजय पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से दोनों आरोपी भाग गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार योग प्रशिक्षिका ज्योति के गले और पसलियों पर निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि पेट पर बैठकर हत्यारों ने गला घोंटकर ज्योति को मौत के घाट उतारा होगा। एक संदिग्ध भी ज्योति के कमरे से मास्क लगाकर जाता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। हत्याकांड के पीछे रंजिश क्या है, इसका पता हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही चलेगा। पुलिस और एसओजी की दो टीमें संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें