फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अराजक हुए ऑटो वाले, मासूम को टक्कर मारी

Tue, 19 Sep 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
घटना के गुस्साए लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनभूलपुरा थाने के पास बच्चे को कुचलने की घटना को करीब डेढ़ महीना ही बीता था कि ताज चौराहे के पास सोमवार को फिर हादसा हो गया। इस बार भी हादसे का कारण तेज रफ्तार ऑटो बना। ऑटो चालक ने दोपहर तीन साल के मासूम को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


चपेट में एक स्कूटी भी आ गई। घटना के गुस्साए लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। टेंपो चालकों को दौड़ाया भी गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।  

टनकपुर रोड गौला गेट निवासी नासिर का तीन साल का बेटा इशान अपनी चाची शायरा बानो के साथ लाइन नंबर एक में आयोजित  शादी समारोह में गया था। ताज चौराहे से आगे बढ़ने पर उसे ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। एक स्कूटी भी चपेट में आ गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक रुक गया।
विज्ञापन


वह परिजनों के साथ बच्चे को लेकर बेस अस्पताल गया। इधर घटना से गुस्साए लोगों ने ताज चौराहे के पास जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने इस सड़क पर टेंपो और ऑटो की संख्या कम करने की मांग को लेकर हो हल्ला किया। कई टेंपो चालकों को भी दौड़ाया। पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी ऑटो चालक को पकड़ लिया। पकड़ा गया चालक प्रहलाद मंगल पड़ाव का रहने वाला है। पुलिस ने टेंपो को सीज कर दिया। 

गौला पुल पर लोगों ने एक टेंपो चालक को पकड़ा 

हादसे के बाद एक टेंपो चालक ताज चौराहे पर आया तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन चालक सवारी सहित भाग निकला। लोगों ने बाइक से पीछा कर टेंपो चालक को गौला पुल पर पकड़ लिया। चालक नौशाद बाघजाला का रहने वाला है।

नौशाद का कहना था कि वह स्कूली बच्चों को छोड़कर रामपुर रोड जाना चाहता था लेकिन लोगों के पीछा करने पर वह डर के चलते भाग निकला। पुलिस का कहना था कि टेंपो के तेज रफ्तार के चलते कई लोगों को ठोकते-ठोकते बचा है। 

27 जुलाई को कुचला था मासूम को

ताज चौराहे से सौ कदम दूर बनभूलपुरा थाने के पास 27  जुलाई को स्कूल बस से उतरकर घर जा रहे मासूम इमाद को टेंपो ने टक्कर मार दी थी। बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के बाद लोग सड़क पर उतर गए।  इमाद के चाचा भाजपा नेता मजहर नईम नवाब ने आरोप लगाया था कि हादसे के बाद चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी लगती थी लेकिन इधर बीच पुलिस दूसरी तरफ खड़ी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें