फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन को लेकर फिर चला छापामारी अभियान

Thu, 07 May 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पालीथिन को लेकर एसडीएम पंकज उपाध्याय के निर्देशन में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम की टीम ने बस अड्डे के पीछे वाली सड़क और सब्जी मंडी में छापा मारा। छापा पड़ते ही व्यापारियों में खलबली मच गई। कई व्यापारी पालीथिन लेकर भाग खड़े हुए। एसडीएम ने बताया कि अभियान के तहत आठ दुकानदारों से पालीथिन जब्त की गई है। इन पर 10 हजार का जुर्माना ठोका गया है।
विज्ञापन


लालकुआं (नैनीताल)। तहसीलदार भुवन चंद्र कांडपाल एवं नगर अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को नगर के हाट बाजार में पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। दल को देखते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने पालीथिन की थैलियां छिपा दीं। टीम में शामिल लोगों ने चार दुकानदारों से दो हजार रुपए का जुर्माना वसूला। साथ ही पालीथिन का प्रयोग नहीं करने की हिदायत देकर अभियान समाप्त कर दिया।

छापामार दल में सफाई नायक श्रीपाल, लिपिक नीबू लाल शर्मा, लाइनमैन राम किशोर शामिल थे। गरमपानी (नैनीताल)। कोश्याकुटौली तहसील प्रशासन और खैरना पुलिस की ओर से बुधवार को खैरना, गरमपानी, छड़ा, जौरासी, सुयालबाड़ी, सुयालखेत, नैनीपुल और क्वारब में छापेमारी की गई। इस दौरान सुयालखेत में चंदन सिंह नेगी की दुकान से 15 पालीथिन मिली, जिस पर उससे टीम ने साढ़े सात हजार रुपए जुर्माना वसूला। छापेमारी टीम में तहसीलदार नितेश डागर, चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी, कानूनगो डीडी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें