फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो मंदिरों में चोरी, भगवान के पोस्टर जलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरों ने रविवार रात काठगोदाम के दो मंदिरों को निशाना बनाया है। उन्होंने गोल्ज्यू मंदिर से हजारों रुपये की नकदी चुराने के साथ ही वहां मौजूद भगवान के पोस्टर में आग लगा दी। फिल्टर हाउस के पास स्थित इन मंदिरों में हुई वारदात का पता सोमवार सुबह चला।
विज्ञापन


चोरों ने गोल्ज्यू मंदिर का ताला तोड़ा। दानपात्र से हजारों रुपये चुराए। इसके बाद उन्होंने वहां भगवान के दो पोस्टरों में आग लगा दी। लोगों का कहना है कि बिजली गुल होने के दौरान चोरों ने रोशनी के लिए ऐसा किया होगा।
गोल्ज्यू मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित गंगनाथ मंदिर में भी ताला तोड़ा गया। हालांकि, गंगनाथ मंदिर से चोरों को कुछ भी नहीं मिला। स्थानीय निवासी भुवन लाल साह सोमवार सुबह गोल्ज्यू मंदिर में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें