हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अकादमिक सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 27 मार्च कर दी गई है। विवि ग्रांट कमिशन की ओर से प्राप्त निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है ताकि विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए अधिक अवसर मिल सके। विवि की ओर से बताया गया कि सभी अध्ययन केंद्रों, क्षेत्रीय केंद्रों और संबंधित विद्याशाखाओं से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए समय से प्रवेश सुनिश्चित कराने को कहा गया है। संवाद