हल्द्वानी में चोरों ने टीपीनगर चौकी क्षेत्र निवासी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा दी। पड़ोसी के शोर करने पर चोर फरार हो गए। घटना के दौरान शाखा प्रबंधक का परिवार घर में नहीं था। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। हालांकि पुलिस को मामले की तहरीर नहीं सौंपी गई है।
टीपीनगर चौकी क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग के दफ्तर के पास मधुबन कॉलोनी निवासी दीपक अग्रवाल सितारगंज स्थित कूर्मांचल बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हैं। दीपक के साढ़ू प्रवीण मित्तल ने बताया कि दीपक अपनी पत्नी गुंजन अग्रवाल के साथ घर पर ताला लगाकर शहर से बाहर गए हुए हैं। रविवार रात करीब दो बजे दीपक के घर की लाइट जली होने पर उनके पड़ोसी को शक हुआ। युवक के शोर की आवाज सुनकर घर से दो युवक फरार हो गए। इस बीच किसी पड़ोसी ने मामले की सूचना दीपक अग्रवाल को दी। इसके बाद मैं तुरंत उनके घर पहुंचा। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। चोरों ने घर के आगे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन थ्री लॉक सिस्टम होने की वजह से कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। बताया कि दरवाजा टूटा होने के साथ ही वहां पर खून भी पड़ा था।
मुखानी में भी बैंक अधिकारी के घर हुई थी चोरी