हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने एसएसपी से बीती चार-पांच जनवरी की रात सदर बाजार में हुई चोरी का जल्द खुलासा करने और बीते दिवस कारखाना बाजार में ठेले वालों की ओर से व्यापारी से हुई मारपीट मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल और सदस्यों ने इस संबंध में एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कठोर कार्रवाई पर प्रशंसा की। प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि अगर पुलिस ने दोनों मांगों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं की तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
प्रदेश महासचिव डिंपल पांडे ने बाजार से ठेले हटाने की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संरक्षक जीवन सिंह कार्की, प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी लव बक्शी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, महानगर महामंत्री कपिल वोहरा, युवा अध्यक्ष सुमित साहू, युवा सचिव सुशील साहू, युवा सदस्य योगेश आदि शामिल रहे। संवाद