फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बंद घर का ताला तोड़कर की चोरी

Mon, 16 Feb 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरूमदारा। पीरूमदारा के ग्राम भवानीपुर खुल्बे स्थित एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने चांदी की पायल और लगभग 10 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नरसिंहपुर निवासी आकांक्षा राणा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनके पिता कैलाश राणा का घर भवानीपुर खुल्बे में है। बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पिता घर पर ताला लगाकर उज्जैन गए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद घर पहुंचकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से चांदी की पायल और लगभग 10 हजार की नक़दी गायब थी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें