फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक रातभर नैनीताल हाईवे पर तड़पता रहा, सुबह हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे स्थित आमपड़ाव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक शनिवार की रात सड़क पर तड़पता रहा। रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तक तक घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने गांजा गांव निवासी देवेश बोरा (40) पुत्र स्व. बिशन सिंह बोरा को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद घायल सड़क पर ही तड़पता रहा। रात में हाईवे से कई वाहन गुजरे होंगे लेकिन किसी ने भी घायल की मदद नहीं की।
ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज जेएस संधू ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि आमपड़ाव के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है, जिसके सिर पर गंभीर चोटें हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उठाना चाहा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आशंका जताई कि वह किसी वाहन की चपेट में आया होगा। बताया कि मृतक देवेश अविवाहित था और मजदूरी करता था। वहीं परिजनों ने देर शाम रानीबाग चित्रशिला घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें