फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जोजफ में पहाड़ी को गार्डन बनाकर बसाया पक्षियों और तितलियों का संसार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एक पहाड़ी जो वीरान थी, उपेक्षित थी आज हरीभरी है। यह सुंदर बगिया (गार्डन) की शक्ल ले चुकी है। यहां गुलाब, गुड़हल और कमल के फूल महक रहे हैं। यहां न केवल तितलियों का संसार बसने लगा है बल्कि पक्षियों के चहकने की आवाज भी सुनाई देने लगी है। अब तो वेब सीरीज की शूटिंग भी यहां होने लगी है।
विज्ञापन

इस पहाड़ी का कायाकल्प करने का श्रेय सेंट जोजफ कॉलेज प्रबंधन को जाता है। कॉलेज परिसर में यह छोटी सी पहाड़ी कई सालों से वीरान थी। वहां छोटे पेड़ पौधों और झाड़ियों के सिवाय कुछ नहीं था। 2019 में कोरोनाकाल में विद्यालय प्रबंधन ने इस पहाड़ी को गार्डन के रूप में विकसित करने की ठानी। इस काम में कॉलेज के स्टाफ की ही मदद ली गई। लॉकडाउन के दौरान प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो और स्टाफ के लोगों ने इस पहाड़ी में गुलाब, गुड़हल, कमल के पौधे रोपे। स्कूल में बेकार पड़े सामान से गमले तैयार कर उनमें तरह-तरह के फूल लगाकर उन्हें गार्डन में अलग-अलग स्थान पर रख दिया। गार्डन में छोटा झरना भी बनाया गया। टूटी कुर्सियों और गोल पोस्ट से चारों तरफ रेलिंग बनाई गई। पक्षियों के लिए घोंसले बनाए गए। अब वहां तरह-तरह की तितलियां और पक्षी नजर आने लगे हैं। यहां व्हाइट आई, ब्लैक हेड, कॉमन डव, कॉमन म्याना चिड़िया, बूस चैट, हाउस स्पाइरो, कॉमन लाइम बटर फ्लाई, कॉमन बटर फ्लाई दिखाई दे रही हैं।
यह भी है आकर्षण का केंद्र
नैनीताल। स्कूल में हैरी पॉटर के हॉगवर्ट्स स्कूल की ही तर्ज पर एक वर्कशॉप पहले से ही है। प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो के अनुसार इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों को एक नया अनुभव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हैरी पॉटर की हॉगवर्ट्स यूनिवर्सिटी की तरह इस वर्कशॉप की छत को आकर्षक रूप दिया गया है। ब्रदर पिंटो के अनुसार जादुई दुनिया का आभास कराने वाली यह कक्षा विद्यार्थियों की कल्पना को एक नई उड़ान देने में सक्षम होगी। सेंट जोसेफ स्कूल पहला ऐसा स्कूल है, जिसमें हैरी पॉटर की तर्ज पर यह अनोखा प्रयोग किया गया है। इसमें बच्चे लकड़ी से विभिन्न चीजें बनाना सीखेंगे।
विज्ञापन

सेंट जोजफ कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो का कहना है कि यह पहाड़ी कई वर्षों से वीरान थी। लॉकडाउन में शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत से इसे आकर्षक बनाया गया। पल-पल बदलते मौसम और बारिश से बचने के लिए यहां बेहतरीन हाउस बनाए गए हैं। चार वाटर पॉट के साथ फिल्म लोकेशन के रूप में मिनी पार्क बनाया गया है।
सेंट जोजफ कॉलेज के समन्वयक धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि करीब दो साल की मेहनत का परिणाम सामने है। यहां दो वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है। कई फिल्म निर्देशक इस जगह को पसंद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें