काठगोदाम डिपो में खड़ा टेंपो ट्रैवलर। संवाद
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने लोगों सुविधा देने के लिए लगभग छह महीने पहले कुमाऊं और गढ़वाल मंडल को टेंपो ट्रैवलर दिए थे। काठगोदाम डिपो से गाड़ियों को पर्याप्त सवारियों नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में इनके पहियों पर कभी भी ब्रेक लग सकता है।
निगम ने करीब 1.90 करोड़ रुपये की लागत से कुमाऊं क्षेत्र को 10 टेंपो ट्रैवलर दिए थे। इनमें आठ काठगोदाम और दो भवाली डिपो से चल रहे हैं। इन 17 सीटर एसी गाड़ियों का टिकट सामान्य बसों की तुलना में लगभग 20-25 रुपये महंगा है। इसके कारण इन्हें कम सवारियां मिल रही हैं। ऐसे में इन्हें गढ़वाल मंडल भेजने की तैयारी है। बता दें कि इस समय काठगोदाम डिपो से केवल पांच टेंपो ट्रैवलर संचालित हैं। तीन वाहन चालकों की कमी के कारण डिपो में खड़े हैं।
ट्रैवलर के लिए पर्याप्त सवारियां नहीं हो पा रही हैं। जिस कारण इनकी संख्या को कम करने की योजना बनाई जा रही हैं। इन बसों को गढ़वाल मंडल को भेज दिया जायेगा। - गणेश पंत, एजीएम काठगोदाम डिपो